Category Archives:  Spiritual

राशिफल 02 अगस्त 2021: आज इन 5 राशियों पर है महादेव की कृपा, जानिए अपनी राशि का हाल...

Aug 01 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ | 
आज आप रचनात्मकता से भरे रहेंगे | ऑफिस में आपके काम की प्रशंसा होगी | आपको आज किसी से कोई बड़ी सीख मिलने वाली है | आज किसी बात को लेकर किया गया गुरुर आप पर भारी पड़ सकता है | खान पान को लेकर किसी तरह की कोताही ना बरते | दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा|



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आप नए विचारो से घिरे रहेंगे | कार्यक्षेत्र में लागू की गयी योजनाए रंग लाने वाली है, हालाँकि आपको इसमें परिवर्तन की आवश्यकता महसूस होगी | आज संतान को लेकर आप थोड़े चिंतित रह सकते है, आप व्यर्थ किसी चीज की चिंता ना करे | पूर्व में बनाये गए किसी प्लान के चलते खर्चे बढ़ सकते है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आप अपने कार्यो को लेकर अधिक ही व्यस्त रहेंगे | जिससे आपके कार्य भी समय पर पुरे हो जायेंगे | ऑफिस में आपके सुझावों को गंभीरता से लिया जायेगा, आपकी प्रशंसा भी होगी | किसी रिश्तेदार से फोन पर लम्बी बात कर सकते है | दाम्पत्य जीवन में तनाव पैदा होने की सम्भावना है, स्थिति को बिगड़ने ना दे |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो | 
आज आपका दिनमान कमजोर है, इसीलिए कामकाज में अधिक सतर्कता रखनी होगी | किसी बात को लेकर आपको अनजाना डर सताएगा, आप ईश्वर का ध्यान करे | ऑफिस में किसी बात को लेकर सहकर्मी से बहस हो सकती है, आप ऐसी स्थिति से बचने की कोशिश करे | प्रेम जीवन में प्रिय के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आपका दिन आज अच्छा बीतेगा | आप परिवार के सदस्यों के लिए कुछ खरीद सकते है | हालाँकि नौकरीपेशा जातको को दोपहर के बाद किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है | व्यापार में आपको मनपसंद नतीजे देखने को मिलेंगे | स्वास्थ्य को लेकर दिन अच्छा है | विवाहित जातक जीवनसाथी संग घूमने फिरने का प्लान बना सकते है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा, कोई शुभ समाचार मिल सकता है | आमदनी में वृद्धि होने से आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा | व्यापार में आपको अच्छे फल मिलने वाले है | प्रेम जीवन जीने वाले जातको को आज सावधान रहना चाहिए, स्थितियां बिगड़ सकती है| आपका स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है, सावधानी बरते |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | किसी काम में आपका मित्र आपसे सलाह ले सकता है | कामकाज को लेकर अच्छे नतीजे मिलेंगे | परिवार में चल रहा कोई विवाद आप अपनी सूझबूझ से सुलझाने में सक्षम होंगे | नौकरीपेशा जातको के वेतनमान या पद में वृद्धि होने के आसार बढ़ रहे है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा | 

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | कुछ कामो में आपको पिताजी से मदद मिलने वाली है | ये आपके और पिताजी के संबंधो को मजबूत करेगा | कारोबार के सिलसिले में बाहर जाने के योग बनने वाले है | वैसे आज के दिन किसी प्रकार के उधार लेनदेन ना करे | किसी बड़े निर्णय में जीवनसाथी को शामिल करे, ये प्रेम बढ़ाएगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो | 
आज आपके लिए दिन उतार चढाव भरा रहेगा | ऑफिस में आपकी काबिलियत के चलते आप पर किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी आ सकती है | आज आपका कोई मित्र आपसे किसी बात पर नाराज हो सकता है | विदेश जाने की दिशा में आपके प्रयास सफल होने वाले है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | आपका कामकाज में मन लगेगा, जिससे आपकी मेहनत भी रंग लाएगी | अपने कार्यक्षेत्र में आप नयी योजनाए लागू कर सकते है | परिवार के साथ आप अच्छा वक़्त बीता सकेंगे | जीवनसाथी के साथ आपके संबंध अच्छे होंगे | माताजी किसी धार्मिक स्थल के दर्शन की इच्छा जता सकती है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे वह समय पर पूरा हो जायेगा | किसी रिश्तेदार से आपको कुछ समाचार मिलने वाला है, जिससे आप उत्साहित होंगे | किसी को लम्बे समय से उधार दिया धन आज मिल सकता है | विवाहित जातको को अपने जीवनसाथी की कदर होगी, इससे आपके रिश्ते में मजबूती आएगी |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो | 
आज आपका दिन शुभ है | किसी शुभ समाचार की वजह से घर में ख़ुशी का माहौल रहेगा | काम के सिलसिले में आपको अच्छी खासी भागदौड़ करनी पड़ेगी, लेकिन आपकोइसका फल भी पूरा मिलेगा | इस राशि के छात्रों के लिए दिन शुभ रहेगा, गुरुजनो का आशीर्वाद मिलेगा | दाम्पत्य जीवन में ख़ुशी और प्रेम में वृद्धि होगी |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर